CGWB Logo
Natioal Emblem

केन्‍द्रीय भूमि जल बोर्ड

मुखपृष्ठ‍ |साइट मैप|संगठन|केभूजबो से परिचय|स्‍कीमें|गतिविधियॉं|भूमि जल रूपरेखा|प्रकाशन/ रिपोर्ट|के.भू.ज.प्रा. | जन सूचना | फोटो गैलरी | वीडियो गैलरी|नया क्‍या|नवीनतम विषय|डाउनलोड|प्रशिक्षण|वेबसाइट नीतियॉं|सहायता|भर्ती| निविदा|कौन क्‍या है|अन्‍त: केभूजबो|अभिलेख | सूचना का अधिकार |संविदा | English Version |

राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान


केंद्रीय भूमि जल बोर्डका राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (आरजीआई)केभुजबो के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए, केन्द्रीय / राज्य सरकार के संगठनों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों आदि के  लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करता है। आरजीआई  भूजलवैज्ञानिक अनुसंधान, अन्वेषण, मूल्यांकन, भू - जल के प्रबंधन और विकास से संबन्धित सभी विषयों तथा प्रशासनिक मामलों और प्रबंधन पहलुओं पर कुछ पाठ्यक्रमों पर प्रवेश स्तरीय, मध्य कैरियर तथा वरिष्ठ प्रबंधन स्तरीय प्रशिक्षण चलता है। आरजीआई के संकाय साधारणतः केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, प्रमुख संगठनों / संस्थानों और संबंधित क्षेत्रों में  भूजल विशेषज्ञ हैं।  पाठ्यक्रम के दौरान व्यावहारिक फील्ड प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है ताकि प्रशिक्षुओं को अधिकतम एक्सपोज़र मिल सके वे स्वयं समस्याओं का समाधान कर सकें। आरजीआई ने  अब तक 220 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए है और विभिन्न क्षेत्रों में 4500 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया है। वर्ष  2012-13 के दौरान आरजीआई द्वारा 32 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम  आयोजित करने का प्रस्ताव है।

पंजीकरण: फार्म वेब साइट से डाउनलोड किया जा सकता है

शुल्क :  किसी भी पाठ्यक्रम के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। . हालांकि, यात्रा, आवास आदि व्यय का वहन प्रायोजक संगठन द्वारा किया जाता है ।  

नामांकन: प्रायोजन प्राधिकारी विधिवत हस्ताक्षरित प्रपत्र में नामांकन कराया जा सकता है।  नामांकन की अंतिम तिथि पाठ्यक्रम के प्रारंभ से 15 दिन पूर्व है ।  

आवास: वर्तमान में आरजीआई में छात्रावास सुविधा उपलब्‍ध नहीं है ।  पाठ्यक्रम आम तौर पर राज्‍य की राजधानियों में आयोजित किये जाते हैं ।  जहां आवास सुगमता से उचित दरों पर उपलब्‍ध है । यद्यपि अनुरोध के अनुसार अग्रिम बुकिंग की सहायता उपलबध है ।

प्रमाणपत्र: प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रदान किये जाते हैं । प्रशिक्षार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिये जाते हैं ।

संपर्क व्यक्ति:
निदेशक (प्रशिक्षण)
राजीव गांधी राष्ट्रीय प्रशिक्षण  और अनुसंधान संस्थान
केंद्रीय भूमिजल बोर्ड, भूजल भवन, एन.एच.4, फरीदाबाद 121001 

क्षेत्रीय निदेशक
राजीव गांधी राष्ट्रीय प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान
केंद्रीय भूमिजल बोर्ड
पुजारी पार्क, टैगोर नगर के पीछे
रायपुर (छत्‍तीसगढ़) 494001
0771-4257200,4257201
फैक्स-0771-4257202
ई मेल - rgi-cgwb@nic.in
US-www.cgwb.gov.in पर जाएँ

चालू वित्तीय वर्ष के दौरान आरजीआई के प्रशिक्षण कार्यक्रम  

पंजीकरण फार्म