CGWB Logo
Natioal Emblem

केन्‍द्रीय भूमि जल बोर्ड

मुखपृष्ठ‍ |साइट मैप|संगठन|केभूजबो से परिचय|स्‍कीमें|गतिविधियॉं|भूमि जल रूपरेखा|प्रकाशन/ रिपोर्ट|के.भू.ज.प्रा. | जन सूचना | फोटो गैलरी | वीडियो गैलरी|नया क्‍या|नवीनतम विषय|डाउनलोड|प्रशिक्षण|वेबसाइट नीतियॉं|सहायता|भर्ती| निविदा|कौन क्‍या है|अन्‍त: केभूजबो|अभिलेख | सूचना का अधिकार |संविदा | English Version |

आरजीआई स्‍कीम


पृष्‍ठभूमि


राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (आरजीआई)


स्‍कीम को IXवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आरंभ किया गया था और 1997 के बाद से यह लगातार सक्रिय है. यह स्‍कीम देश में भूजल प्रबंधन की उभरती समस्याओं के समाधान की दिशा में अग्रसर है । भूजल संसाधनों की उचित योजना, विकास और प्रबंधन के लिए, इसके विस्‍तार और व्‍यवस्‍था को पूरी तरह से रेखांकित करने की आवश्‍यकता है. । इसलिए यह जरूरी है कि इस संसाधन से संबंधित वृतिक पर्याप्‍त एवं उचित रूप से नई और अभिनव प्रौद्योगिकियों के ज्ञान सहित व्यावहारिक प्रशिक्षण से परिपूर्ण हो ।  एक अनुमान के अनुसार देश में लगभग 10000 वृत्तिक, 20,000 उपवृत्तिक एवं लगभग 100000 कुशल कार्मिक भूजल अन्‍वेषण, विकास एवं प्रबंधन कार्य में संलग्‍न हैं । देश में भूजल के क्षेत्र में प्रशिक्षण सुविधाएं अल्प हैं ।  केंद्रीय भूमि जल बोर्ड भूजल क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए  विशेषज्ञता एवं ज्ञान से परिपूर्ण है । अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए उचित अवसंरचना और जनशक्ति उपलब्‍ध करने के लिए आरजीएनजीडब्‍ल्‍यूटीआरआई का आरंभ रायपुर में किया गया था ।  इस संस्थान का अधिदेश है भूजल क्षेत्र में कार्यरत वृतिकों एवं उपवृतिकों की प्रशिक्षण एवं अनुसंधान  आवश्यकता को पूरा करना ।
स्‍कीम के मुख्‍य उद्देश्‍य:

इस योजना के तहत उपलब्धि

आरजीआई योजना स्‍कीम नौवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आरंभ की गई थी और 1997 से यह लगातार कार्य कर रही है । आरजीआई की स्‍थापना के पश्‍चात मार्च, 2012 तक 220 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए गए हैं और विभिन्‍न क्षेत्रों में 4500 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया  गया है । राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (आरजीआई)  अपनी तरह का एकमात्र केंद्रीय संस्थान है जो न केवल केंद्रीय भूजल बोर्ड की आवश्‍यकताओं की पूर्ति करता है अपितु यह  संस्थाओं जैसे राजीव गांधी पेयजल मिशन, लोक स्‍वास्‍थ्‍य और अभियांत्रिक विभागों, देश में विश्‍व बैंक सहायता प्राप्‍त जलविज्ञान परियोजना तथा राज्‍य भूजल अभिकरणों आदि के लिए भी प्रमुख संसाधन केन्‍द्र के रूप में कार्य कर रहा है । IX,X और XIवीं योजना के दौरान आरजीआई की उपलब्धियॉं निम्‍नलिखित हैं:-


क्र. सं.

वर्ष और योजना

आयोजित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

प्रशिक्षित व्यक्ति

कुल व्यय (लाख रूपये  में)

1

नौवीं योजना (1997-2002)

32

521

568.58

2

दसवीं योजना (2002-2007)

61

1176

262.77

3

ग्यारहवीं योजना (2007-2012)

118

2827

972.00

ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत प्रदर्शन 

ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का वास्‍तविक लक्ष्य 96 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (16 * 4 +32) है।  11 वीं योजना में मार्च,2012 तक  2827 वृतिकों को प्रशिक्षित करने कुल 118 पाठ्यक्रम  के लिए आयोजित किया गए। परिव्यय 24.48 करोड़ का था । संशोधित आकलन  के अनुसार आवंटन 12.22 करोड़ रुपए था  जिसमें से 9.72 करोड़ रुपए का व्याया किया गया ।  वर्ष वार आवंटन और व्यय तालिका में दिया गया  है। वर्ष वार  पाठ्यक्रम और व्यय का संक्षेप विवरण निम्नलिखित है।

क्रम संख्या

आरजीआई  के अंतर्गत मद

2007-08

2008-09

2009-10

2010-11

2011-12

ग्यारहवीं योजना के लिए कुल

लक्ष्य:

उपलब्धि

1

प्रशिक्षण

20

15

18

40

35

96

118

2

प्रशिक्षित व्यक्ति

755

308

331

815

619

1920

2828

3

व्यय*

60.46

51.08

179.01

322.01

359 (फ़रवरी 2012)

2448

972

4

आवंटन *

150

| [213]

219

[340].

360

1242

972

* राशि लाख रुपये

 

12 वीं  योजना के दौरान आरजीआई की  प्रस्तावित  वास्तविक  गतिविधियां                                                                          

क्रम संख्या

प्रशिक्षण

2012-13

2013-14

2014-15

2015-16

2016-17

 12 वीं योजना

पाठ्यक्रमों की संख्या

पाठ्यक्रमों की संख्या

पाठ्यक्रमों की संख्या

पाठ्यक्रमों की संख्या

पाठ्यक्रमों की संख्या

 कुल संख्‍या

 

1

आरजीआई में राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण

32

32

32

32

46

174

 

2

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण          
(राज्‍यों में केभूजबो के क्षेत्रीय निदेशकों के माध्यम

36

36

50

50

50

222

 

3

ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण
(आउट सोर्सिंग के माध्यम से)

100

100

350

350

350

1250

 

4

विदेशी प्रशिक्षण

  • आरजीआई संकाय के लिए क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण
  • भूजल क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए केंद्रीय भू - जल बोर्ड के अधिकारियों के लिए उन्‍नत प्रशिक्षण
  • केंद्रीय भूमिजल बोर्ड के अधिकारियों के लिए  बेंचमार्किंग प्रौद्योगिकी उन्नयन प्रशिक्षण (केवल दो वर्ष के लिए)

50 व्यक्ति

50  व्यक्ति

40  व्यक्ति

40  व्यक्ति

40  व्यक्ति

220  व्यक्ति

 

5

समन्वित अनुसंधान और विकास गतिविधियॉं

भारत / विदेश में अन्‍य अग्रणी संस्‍थानों के सहयोग अथवा इसके बिना  उपयुक्त अनुसंधान परियोजना आरजीआई में निष्पादित की जायेगी

 

6

उपकरणों की खरीद और अन्य परिचालन गतिविधियों

खरीद, प्रत्यायन, संबद्धता, और सहयोग

 

प्रशिक्षण कैलेंडर
पंजीकरण